Top News

माहपुर-करहां से महमूदपुर-नगपुर को निकली शिवबारात


माहपुर-करहां से महमूदपुर-नगपुर को निकली शिवबारात


करहां (मऊ) : दुर्गा-शिव मंदिर पूजन समिति माहपुर व शिव मंदिर समिति करहां के नेतृत्व में शिवरात्रि के महापर्व पर रविवार सायंकाल भव्य शिवबारात महामाई व काली माता मंदिर समिति महमूदपुर-नगपुर के लिए निकाली गई। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे, ध्वज-पताके और सजे हुए दो रथ एवं सात झांकियों सहित बारात का करहां में महिलाओं ने परिछन किया एवं महमूदपुर-नगपुर में आगवानी हुई। मंगल गीतों के बीच वैदिक विधि-विधान से शिव-शक्ति के विवाहोपरांत भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें सैकड़ो स्त्री-पुरूष शिवभक्तों ने भाग लिया।


बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व शिव-पार्वती विवाह का महापर्व है। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहपुर व करहां की दो मंदिर समितियों के द्वारा शिवबारात की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महमूदपुर-नगपुर की तीसरी मंदिर समिति एवं उत्साही नौजवान मेजबान की भूमिका में नजर आये। शिव परिवार, रामदरबार, श्रीकृष्ण-राधा, लक्ष्मी-नारायण, वीर हनुमान, नंदी भगवान, डांडिया नृत्य आदि की सजीव झांकियों के साथ भगवान भोलेनाथ का पशु-पक्षियों, भूत-पिशाच, सांप-बिच्छू आदि अनेक गणों के रुप में सैकड़ो नर-नारी नाचते-गाते-झूमते हुए चल रहे थे।


इस बारात के आयोजन में मुख्य रुप से विष्णुकांत श्रीवास्तव, सुनील राजभर, नवीन यादव लोहा, रुपेश पांडेय, सुरेशचंद्र वर्मा, बिजेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, परमहंस यादव, दयानंद राजभर, पिंटू शर्मा, जगदीश चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, अनिल पटवा, श्रीकांत चौरसिया, राहुल मद्धेशिया, अजीत चौरसिया, पवन वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राहुल यादव, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र चौहान, राहुल यादव, जगदीश चौहान, प्रमोद यादव, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश यादव, रामनिवास कश्यप, प्रदीप चौधरी, मनीष सिंह, संजीव जायसवाल, आदि दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।


शिव बारात के कुशल संचालन में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद नज़र आई। नगपुर में बारात स्वागत-सत्कार एवं आवभगत की उत्त्तम व्यवस्था ग्रामवासियों ने की थी। देर शाम तक जलपान, भंडारा, फलाहार करके युवा डीजे की धुनों पर थिरकते रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post