श्री रामकृष्ण शिक्षा परिषद वलीदपुर की प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित
करहां (मऊ) : ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्ण शिक्षा परिषद, वलीदपुर की प्रबंध समिति का निर्वाचन शनिवार विद्यालय परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह चुनाव सहायक निबंधक फर्म्स, सोसाइटी एवं चिट्स, आजमगढ़ मंडल के आदेशों के अनुपालन में कराया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 4 पदाधिकारियों तथा 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी समिति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में लंबित याचिका में पारित आदेशों के अधीन सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की।
निर्वाचित पदाधिकारियों में राणा प्रताप सिंह को अध्यक्ष, मीना सिंह को प्रबंधक, अजय प्रताप सिंह को सचिव तथा हनुमान राय को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त छह अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चयनित किया गया। निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर विद्यालय परिवार एवं समर्थकों ने संतोष व्यक्त किया।


Post a Comment