Top News

रविवार को करहां टाउन फीडर की बिजली सात घंटे रहेगी बाधित

रविवार को करहां टाउन फीडर की बिजली सात घंटे रहेगी बाधित

करहां (मऊ) : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, मऊ द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कृषि फीडर पृथक्करण कार्य कराए जाने के कारण 22 फरवरी दिन रविवार को करहां पावर सब स्टेशन से जुड़े टाउन फीडर की 11 केवी लाइन पर शटडाउन रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इस अवधि में करहां टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग करने और जरूरी कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है। विद्युत उपकेंद्र जमुई के अवर अभियंता छोटेलाल ने भी इस सूचना की पुष्टि करते हुए उपभोक्ताओं से समय रहते आवश्यक उपाय कर लेने की हिदायत दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post