Top News

मानदेय न मिलने से परेशान मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मानदेय न मिलने से परेशान मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। पिछले करीब नौ माह से मानदेय का भुगतान न होने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर शनिवार को दर्जनों कर्मियों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व श्रम एवं रोजगार उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय को सौंपा।

कर्मियों ने बताया कि उनका मानदेय जुलाई 2025 से लंबित है। दीपावली, दशहरा और होली जैसे प्रमुख त्योहार भी बिना भुगतान के ही बीत गए, जिससे परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को लखनऊ में रोजगार गारंटी आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बीडीओ कलाधर पांडेय ने आश्वासन दिया कि मांग को संबंधित उच्चाधिकारियों तक भेज दिया जाएगा। इस दौरान विक्रम कुमार, शहंशाह आलम, शशिकला, सरोज, माया, ममता, चंदा सिंह, इंद्रजीत, जनार्दन राजभर, जितेंद्र तिवारी सहित कई मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post