Top News

पौधरोपण के संदेश संग 11 पर्यावरण प्रहरी हुए सम्मानित

पौधरोपण के संदेश संग 11 पर्यावरण प्रहरी हुए सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सुरहुरपुर में रविवार शाम पर्यावरण, जल संरक्षण, सेल्फ डिफेंस और मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीबीआई वायुनन्दन मिश्र ने तीन जिलों बलिया, गाजीपुर व से आए 11 पर्यावरण प्रहरियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वयं पौधरोपण कर लोगों को प्रेरित किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद नवरस पर आधारित विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। अपने संबोधन में न्यायाधीश ने पेड़ों की घटती संख्या और भूमिगत जल स्तर में गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति विशेष अवसरों पर एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज तिवारी ने की, जबकि प्रणव चतुर्वेदी व अधिवक्ता महेंद्र राय विशिष्ट अतिथि रहे। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः रेणु पाठक व अशीत पाठक ने किया तथा संचालन अजीत प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान धर्मदेव यादव, चंदन उपाध्याय, विशाल गुप्ता, मोहित भारद्वाज, दुर्गाशंकर पांडेय, विजय राय, सुजल पाठक, सुरजीत राय, प्रवीण कुमार चौहान सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post