Top News

ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल शुरु, 25 अप्रैल तक कामकाज ठप रहने के आसार

ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल शुरु, 25 अप्रैल तक कामकाज ठप रहने के आसार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड क्षेत्र में ग्राम रोजगार सेवकों, एपीओ, कंप्यूटर आपरेटर और एकाउंटेंट्स ने सामूहिक रुप से कलमबंद हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। यह हड़ताल 16 अप्रैल से शुरु होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है। हड़ताल अवधि में सभी संबंधित कर्मी अपने दायित्वों से पूरी तरह अलग रहेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय को लिखित सूचना देकर स्पष्ट कर दिया गया है कि तय समय तक कोई कार्य नहीं किया जाएगा और अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।

हड़ताल के चलते मनरेगा योजनाओं से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रामविजय पाल सहित जनार्दन राजभर, मनोज कुमार, शहंशाह आलम सौदागर, अमित सिंह, प्रमिला यादव, चंदा सिंह, ममता, आरती, मीरा देवी, विद्या भारती, सरिता भारद्वाज, विजय बहादुर, विनोद समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल का समर्थन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post