Top News

एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी कराने वाले पांच शिक्षक लखनऊ में सम्मानित

एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी कराने वाले पांच शिक्षक लखनऊ में सम्मानित

करहां, मऊ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा की उत्कृष्ट तैयारी कराकर छात्रों को सफलता दिलाने वाले शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक सहित जनपद भर के कुल पांच शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व निदेशक, बेसिक शिक्षा विभाग सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह एवं कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनकी सराहना की।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के रामसहाय यादव, रानीपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मौर्य, रतनपुरा के कंपोजिट विद्यालय खालिसपुर के सत्यदेव यादव, बड़राव क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मुंजार बुजुर्ग के दुर्गेश सिंह तथा घोसी के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खत्रीपार के शिक्षक अनिल कुमार शामिल हैं।

इन शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने NMMS परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खत्रीपार, घोसी से 5 छात्र, कंपोजिट विद्यालय मुंजार बुजुर्ग, बड़राव से 6 छात्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर, मुहम्मदाबाद गोहना से 5 छात्र, कंपोजिट विद्यालय खालिसपुर, रतनपुरा से 6 छात्र तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर, रानीपुर से सर्वाधिक 11 छात्र सफल हुए।

जनपद के शिक्षा जगत में इस उपलब्धि को गर्व का विषय माना जा रहा है। शिक्षकों की इस सफलता पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय ब्लॉक के सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, शिक्षक सतीश कुमार मौर्य, सरोज यादव, लीलावती मौर्या, रामा राम, आशा देवी सहित भाजपा नेता संजय तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत राय,  संजय राय, अजीत प्रताप आदि ने बधाई दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post