Top News

महिला की अचानक मौत पर मायके वालों ने की पोस्टमार्टम की मांग

महिला की अचानक मौत पर मायके वालों ने की पोस्टमार्टम की मांग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टेकई गांव में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय विवाहिता महिला की अचानक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए अन्त्य परीक्षण पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल व पंचनामा के उपरांत शव को अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया।

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के जहांनागंज थानांतर्गत लोकापुर गांव निवासी रमेश प्रसाद की बिटिया पूजा की शादी 16 वर्ष पहले टेकई निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। इस बीच उसने एक बेटी अनुष्का व बेटे रितेश को जन्म दिया। रविवार की रात वह खाना बनाकर अपने और परिवार वालों को खिलाकर सो गई। सुबह उसकी अचानक मौत की सूचना पाकर ग्रामीण सहित नाते-रिश्ते को लोग जुट गए। ससुराल पक्ष के लोंगो का कहना है कि उसे कुछ दिनों से पेट में दर्द की शिकायत के कारण दवा कराई जा रही थी। वर्तमान में उसकी दवा पीजीआई चक्रपानपुर में चल रही थी। रात में दवा आदि खाकर सोने के बावजूद भोर में तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

मायके पक्ष से मृत विवाहिता के पिता ने अचानक हुई इस मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। दिन भर चली मान-मनौवल व पंचायत के बाद अंततः पुलिस को सूचना दी गई। पिता रमेश प्रसाद का कहना है कि वह किसी पर आरोप नहीं लगा रहा है, बस अपनी बिटिया की असमय व आकस्मिक हुई मौत के असल कारणों को जानना चाहता है। मौके पर पहुंचे कोतवाल कमलकांत वर्मा ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई और मृतिका के पिता की मांग पर शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post