अज्ञात कारणों से गैस गोदाम के पीछे फसल अवशेषों में लगी आग
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के टड़वा स्थित गैस गोदाम के पीछे सोमवार शाम 07 फसल अवशेषों में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। डेढ़ घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
बता दें कि तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फसल अवशेषों के समीप आबादी होने के कारण लोगों को आशंका थी कि आग कहीं रिहायशी क्षेत्र तक न फैल जाए। हालांकि, ग्रामीणों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा यदि इस आग की लपटें यदि बस्ती या गैस गोदाम तक पहुंच जाती तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Post a Comment