Top News

जैव उर्वरक जागरुकता शिविर में 70 किसानों को निःशुल्क दिया गया बायोग्रो व बायो एनपीके

जैव उर्वरक जागरुकता शिविर में 70 किसानों को निःशुल्क दिया गया बायोग्रो व बायो एनपीके

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के माहपुर गांव में सोमवार को ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ अभियान के तहत जैव उर्वरक आधारित जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एनबीएआईएम एवं आईसीएआर कुशमौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. वी. मंगेश्वरन ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैव उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है और फसल उत्पादन भी बेहतर होता है। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है, इसलिए सूक्ष्मजीवी जैव उर्वरकों का प्रयोग समय की आवश्यकता है।

शिविर के दौरान 70 महिला एवं पुरुष किसानों को धान की उत्तम खेती के लिए संस्थान द्वारा विकसित जैव उर्वरक ‘बायोग्रो’ एवं ‘बायो एनपीके’ की एक-एक फाइल निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा इनके उपयोग की विधि भी विस्तार से समझाई गई, जिससे किसान इन तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश चौहान ने की, जबकि संचालन चंद्रपाल चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर लालचंद चौहान, लीला देवी, हरिश्चंद्र यादव, चनरमी देवी, दुर्गविजय राजभर, कमलावती, मोहम्मद खां, बेचनी देवी, चंदन राव, बसंती देवी, रामप्रवेश चौहान सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post