Top News

किसान की बिटिया प्राची राय ने जिले में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

किसान की बिटिया प्राची राय ने जिले में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के ख़ालिसा गांव की एक साधारण से किसान दंपत्ति की बिटिया और होनहार छात्रा प्राची राय ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

प्राची राय, रजनीकांत उर्फ पन्नू राय व प्रतिभा राय (पेशा – किसान) की पुत्री हैं। उन्होंने 92.40 प्रतिशत अंक (462/500) हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया है। वह सर्वोदय इंटर कॉलेज, घोसी (मऊ) की छात्रा हैं। इसके पूर्व उनकी बहन ने भी जिले की श्रेष्ठता सूची में नाम दर्ज किया था।

वह बलुआ पोखरा स्थित शिक्षक रामाश्रय यादव की देखरेख में कोचिंग करती हैं। प्राची की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों का कहना है कि प्राची शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post