Top News

जिले में नवां स्थान हासिल कर अदिति ने बढ़ाया मान

जिले में नवां स्थान हासिल कर अदिति ने बढ़ाया मान

करहां (मऊ) : जनपद के ताजोपुर बड़िहार गांव की प्रतिभाशाली छात्रा अदिति पुत्री मोहन यादव व  रीना देवी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में नवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।

अदिति भी वर्तमान में बलुआ पोखरा स्थित रामाश्रय यादव की कोचिंग में पढ़ती हैं। उन्होंने 91.20 प्रतिशत अंक (456/500) हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिचय दिया है। वह सर्वोदय इंटर कॉलेज, घोसी (मऊ) की छात्रा हैं।

अदिति की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों के अनुसार, अदिति शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post