Top News

शंकर मौर्य बलिराम मौर्य इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान

शंकर मौर्य बलिराम मौर्य इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान

करहां (मऊ) : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद शुक्रवार को करहां बाजार स्थित शंकर मौर्य बलिराम मौर्य इंटर कॉलेज में सादे समारोह में टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल में करहां गांव निवासी साहिना परवीन ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विशाल यादव (90 प्रतिशत), शिवानी मौर्य (86 प्रतिशत) और ऋषिका गौतम (85 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में शिखा चौहान ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खुशी सिंह ने 78 प्रतिशत अंक के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कपिलदेव मौर्य ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राजकुमार, बी.के., राजेश, रीना, अंकित, रामदयान, हरिहर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post