Top News

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में ओमप्रकाश अध्यक्ष व विनोद सिंह मंत्री निर्वाचित

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में ओमप्रकाश अध्यक्ष व विनोद सिंह मंत्री निर्वाचित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। तहसील परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। मतदान समाप्त होने के बाद अपराह्न 03:30 बजे से मतगणना शुरु हुई। चुनाव में कुल 58 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतगणना के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गया ने अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश व मंत्री पद पर विनोद सिंह को विजयी घोषित किया। अध्यक्ष बने ओमप्रकाश को 35 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी खालिद जमाल खान को 23 वोट मिले। वहीं मंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में विनोद कुमार सिंह ने 30 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी आफताब आलम को 28 मत प्राप्त हुए। दोनों पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली।

चुनाव प्रक्रिया से पहले उपाध्यक्ष पद पर सैयद अली इमदाद जैदी, आडिटर पद पर विद्यापति यादव तथा सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुनव्वर अली को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह दिखा और विजयी प्रत्याशियों को बधाइयां देते हुए फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अली अकरम, महेंद्र राय, सुधीर श्रीवास्तव, प्रभाकर राय, पवन श्रीवास्तव, प्रदीप चौहान, फिरोज अहमद, रामयाद सिंह, संजय तिवारी, अच्छेलाल शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव आदि दर्जनों अधिवक्ता रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post