प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ शुभारंभ
करहां (मऊ) : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा महोदया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 'भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का शुभारंभ मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बहुभाषावाद को बढ़ावा देना, मातृभाषा के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करना, भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से समावेशिता को प्रोत्साहित करना तथा भाषा के जरिए सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना है।
इसके शिविर के तहत बच्चों को आत्म-परिचय, शब्दावली निर्माण, संवाद कौशल एवं विभिन्न भारतीय संस्कृतियों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रथम दिवस की थीम के अनुरुप आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अल्प समय में कार्यक्रम को सफल रुप दिया। इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, शगुफ्ता परवीन, संजय यादव, शाइस्ता परवीन, ट्विंकल, सुनीता यादव, शहनाज बानो, शशिकला यादव, शेषनाथ यादव सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।


Post a Comment