मारपीट में महिला घायल, चार पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के खरेवा गांव में खेत की मेड़ पर घास काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में खरेवा गांव निवासी हेवंती देवी ने आरोप लगाया है कि 10 मई को वह खेत की मेड़ पर घास काट रही थीं। इसी दौरान आरोपितों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बुधवार को सूर्यभान, दीपक, बदामी व अशोक ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


Post a Comment