Top News

करहां क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी से बढ़ी परेशानी

करहां क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी से बढ़ी परेशानी

करहां (मऊ) : क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे, वहीं शाम करीब छह बजे धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। आंधी के चलते सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोग दुकानों और घरों में शरण लेने को मजबूर दिखे। मौसम बदलने से तापमान में हल्की गिरावट जरुर महसूस की गई, लेकिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post