वलीदपुर बाजार में साप्ताहिक बंदी की मांग को लेकर व्यापारियों ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

वलीदपुर बाजार में साप्ताहिक बंदी की मांग को लेकर व्यापारियों ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

करहां/वलीदपुर (मऊ) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने वलीदपुर बाजार में पूर्व की तरह शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी व्यवस्था पुनः लागू किए जाने की मांग उठाई।

व्यापारियों ने कहा कि वलीदपुर बाजार में पहले से शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू थी, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी सुविधा मिलती थी। उन्होंने प्रशासन से इसे फिर से शुरु कराने की मांग की। इस दौरान व्यापारी नेता मनीष वर्मा ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा नियमित पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग भी रखी। व्यापारियों का कहना था कि बाजार के दिनों में भीड़ अधिक होने के कारण अतिरिक्त पुलिस निगरानी आवश्यक है।

व्यापारियों की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को वलीदपुर बाजार में नियमित गश्त बढ़ाने तथा विशेष दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर व्यापारियों ने संतोष व्यक्त किया और मांगों पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।



Post a Comment

Previous Post Next Post