पंकज कुमार हत्याकांड में में फरार बाल अपचारी गिरफ्तार
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना पुलिस ने पंकज कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उसे जेजे एक्ट के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित को उसके घर से हिरासत में लिया। पकड़े गए बाल अपचारी की पहचान लक्की उर्फ सत्यम चौहान निवासी बस्ती थाना रानीपुर के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम खिरिया में 10 मई की रात पंकज कुमार की डंडे से पिटाई की गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में थाना रानीपुर में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में बाल अपचारी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Post a Comment