गाय चराने गए युवक पर हमला, चार पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पड़ेरुवा गांव के सिवान में गाय चराने गए युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव निवासी रमेश राजभर ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसका पुत्र नायब उर्फ नरेश 9 मई की शाम गांव पडेरुवा के सिवान में गाय चराने गया था। इसी दौरान रामआशीष, सुबाष, सौरभ व आदित्य निवासीगण पड़ेरुवा ने उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में उसके पुत्र के सिर में गंभीर चोट आई तथा हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि विपक्षियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
--------------------------------------------------------------------जमीन के विवाद में मारपीट, छह नामजद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खड़गिलिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें लौटू राम की तहरीर के आधार पर पुलिस में शनिवार को सात आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
पीड़ित लौटू राम ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 15 मई की रात करीब नौ बजे पड़ोसी रामसकल, रामलखन, इंदल, छोटू, रामआशीष, दशरथ व चौधरी के लड़के ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ज्ञानचंद, अविनाश, धर्मेंद्र, मुन्ना व राजेश घायल हो गए। घायल ज्ञानचंद को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई।



Post a Comment