Top News

प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे होने पर स्वास्थ्य मेले की शुरुआत, लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे होने पर स्वास्थ्य मेले की शुरुआत, लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। मेले के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज तथा चिकित्सक डॉ. उमेश सरोज ने फीता काटकर किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को दवाएं वितरित कीं।

अपने संबोधन में पूनम सरोज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, दयाप्रकाश सिंह, लालजी वर्मा, चंद्रकांत तिवारी, अंकित सरोज, राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग तथा चिकित्सक डॉक्टर सुशील बरनवाल, डॉक्टर धर्मेंद्र, डॉक्टर दीप्ति सिंह, सरोज फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post