करहां क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे, बाल-बाल बचे लोग
पहली घटना दोपहर के समय गुरादरी गेट के सामने हुई, जब चिरैयाकोट की तरफ से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए बाजार में हलचल मच गई। टायर फटने से धूल का गुबार भी फैल गया, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
वहीं दूसरी घटना शाम के समय करहां और जमुई सीमा क्षेत्र में हुई, जहां दो कारें आमने-सामने जोरदार टक्कर में भिड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लगातार हुई इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में कुछ समय के लिए भय का माहौल जरुर बना, लेकिन किसी बड़ी अनहोनी के टल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।


Post a Comment