Top News

प्रगति पथ यात्रा निकाल केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

प्रगति पथ यात्रा निकाल केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल द्वारा सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर जनसंपर्क भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेत्री पूनम सरोज शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, छोटू प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश तोमर, ओंकार सिंह, करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, श्याम चौबे, अंकित सरोज सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post