Top News

एफआईआर- छप्पर व शौचालय तोड़ने के विवाद में दो घायल, आठ पर केस

एफआईआर- छप्पर व शौचालय तोड़ने के विवाद में दो घायल, आठ पर केस

भैंस द्वारा छप्पर तोड़ने के विरोध पर महिला से मारपीट, चार पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर केरमा निवासी सूरज विश्वकर्मा की तहरीर पर विपक्षीगण की भैंस द्वारा छप्पर तोड़ने से मना करने पर मारपीट करने में पुलिस ने शनिवार को चार के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की है।

दर्ज प्रथमिकी में पीड़ित द्वारा आरोप लगाया है कि 12 जून को दोपहर करीब तीन बजे गांव के श्यामनरायन पाल, बिंदू पाल, रोशनी और अमृता उनके छप्पर के पास पहुंचे और अपने भैंसों से छप्पर को नुकसान पहुंचाने लगे। विरोध करने पर उनकी मां सिंधु देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उनकी मां को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा तथा श्यामनरायन पाल ने डंडे से वार कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

------------------------------------//-----------–-----–-----------

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, चार पर केस

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के भतड़ी चक भतड़ी निवासी निखिल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 13 जून की शाम करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के पंकज कुमार, संजय कुमार, पृथ्वी कुमार, राजपति राम निवासी भतड़ी चक भटड़ी ने उनके घर के शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया।

तहरीर के अनुसार कारण पूछने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि उनके सिर पर भी चोट आई है तथा आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। निखिल गौतम ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शनिवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post