Top News

सावन के पहले दिन शिवार्चन की धूम

सावन के पहले दिन शिवार्चन की धूम

करहां (मऊ) : सावन के पचले दिन गुरुवार को करहां परिक्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था बलवती नजर आई। श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष भोर से लेकर दोपहर तक महादेव को जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन करते नज़र आये।

क्षेत्र के मठ गुरादरी धाम पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने यहां स्थित पवित्र पाताल गंगा सरोवर में पुण्य स्नान कर परिक्रमा क़ई तथा शिवजी व घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन किया। लोंगो ने यहां से जल लेकर गुरादरी सहित अपने-अपने गांव के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। इसी प्रकार शमशाबाद स्थित स्वयंभू शिवमंदिर में भी माताओं-बहनों की खासी भीड़ देखी गयी।

आशुतोष आश्रम चेरुईडीह, क्षीरसागर शिवालय करहां गांव, श्रीशिव-दुर्गा मंदिर माहपुर, नवनिर्मित मंदिर नेवादा, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सद्धोपुर, पातालपुरी शिवालय हिंडोला, शिव मंदिर करहां बाजार, हरिशंकरी व गौरीशंकर महादेव मंदिर भांटीकला, कीर्तिश्वर महादेव मंदिर भतड़ी सहित प्राचीन शिवमंदिर देवरिया खुर्द, याकूबपुर, दतौली, दपेहड़ी, भतड़ी, नगपुर, दरौरा, राजापुर आदि गांवो में शिवभक्ति का खुमार श्रद्धालुओ में देखा गया। पुरुषों से अधिक महिलाएं पूजन-अर्चन में सक्रिय दिखीं



Post a Comment

Previous Post Next Post