सड़क मरम्मत में कम व घटिया सामग्री से नाराजगी
करहां (मऊ) : करहां-शमशाबाद होते हुए पलिया व जिला मुख्यालय को जाने वाले मार्ग की मरम्मत में कम व घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति से वर्षों से लोग परेशान हैं, लेकिन मरम्मत कार्य भी मानकों के अनुरुप नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मत कार्य में केवल खानापूर्ति की जा रही है। बरसात में जलभराव और गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। मरम्मत के लिए 3-4 दिन पहले बोल्डर गिराया गया जिसे बाद में उठाया भी जा रहा है। पंकज सरोज सहित शमशाबाद चट्टी पर जुटे अनेक लोंगो ने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मानकों के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो घटिया कार्य नहीं होने दिया जाएगा।



Post a Comment