Top News

योग्यता आधारित परीक्षा संपन्न, 15 अगस्त को 10 सफल बच्चे होंगे सम्मानित

योग्यता आधारित परीक्षा संपन्न, 15 अगस्त को 10 सफल बच्चे होंगे सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में गुरुवार को योग्यता आधारित परीक्षा आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के निर्देशन में बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें 51 कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा छह व सात के 102 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को 15 अगस्त को बीआरसी पर सम्मानित किया जाएगा।

बीईओ ने बताया कि निर्धारित दो घंटे में विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा को सुचारु, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर संबंधित शिक्षक-कर्मचारी तैनात रहे। एआरपी व विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की गई। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post