तमसा तट पर 151 बर्फ की सिल्लियों से सजा बाबा बर्फानी का हिमलिंग
करहां (मऊ) : श्रीअमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट मऊ के तत्वाधान में रविवार को तमसा नदी के तट पर 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी के हिमलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन शुरु हुआ। पट खुलते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
सावन के श्रावणी मेले में मऊ के साथ आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और गोरखपुर के बड़हलगंज तक से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए और वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी, रामसकल चौहान, कोषाध्यक्ष शशिमल्ल, उमेश सिंह, ईश्वर कुमार यादव, विनय गुप्ता, संरक्षक प्रदीप सिंह, सुनील बरनवाल, गोपाल, दिनेश गुप्ता, अवनीश सिंह, कल्याण सिंह, आनंद कुमार, संजीव गिहार व नंदू उदय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन प्रदीप सिंह ने किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।



Post a Comment