Top News

परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव, प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय सुरहुरपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मां भारती के अमर वीर सपूतों की स्मृति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वीर शहीदों के जयकारे लगाते हुए बैंड की मधुर धुन पर गांव की विभिन्न गलियों व पगडंडियों से गुजरे।

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे वीर शहीदों के बलिदान और उनकी कृतियों को याद करते हुए गगनभेदी नारे लगा रहे थे। रैली जहां से गुजर रही थी, वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट जा रही थी। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से बच्चों की तिरंगा यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

इस अवसर पर प्रतिमा श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, शशिभूषण राय, रामकेर राम, सतीश मौर्य, उमेश भारती, रामसहाय,  रामकिशोर राम, रामा राम, मनोज कुमार कुशवाहा, सरोज यादव, विजेंद्र प्रसाद, लीलावती मौर्य, स्वतंत्र कुमार सिंह आशा देवी आदि थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post