उदासीन ऋषि आश्रम में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना व गोसेवा

उदासीन ऋषि आश्रम में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना व गोसेवा

करहां (मऊ) : सावन के प्रथम सोमवार को उदासीन ऋषि आश्रम संगतजी एवं गौशाला में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गुरु महंत सत्यनाम दासजी महाराज का आशीर्वाद लिया। दार्जिलिंग में कारोबार करने वाले वलीदपुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्त उर्फ टुनटुन पत्नी गीता देवी मद्धेशिया के साथ आश्रम पहुंचे। दंपती ने गुरु घराना में बर्तन, वस्त्र, मिष्ठान, फल, एक सीलिंग फैन व 10 प्लास्टिक कुर्सियां भेंट कीं। गौशाला में गायों को फल खिलाकर गौसेवा की तथा मंदिर में पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, आलोक कुमार गुप्त, सूरज कुमार मद्धेशिया, मोनू भारती, सुनील यादव समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। आश्रम के पुजारी तोयज तिवारी, सेवादार प्रकाश व भंडारी सोनू यादव ने व्यवस्था संभाली।



Post a Comment

Previous Post Next Post