श्रमिक शिविर में 22 का पंजीयन, 09 का नवीनीकरण

श्रमिक शिविर में 22 का पंजीयन, 09 का नवीनीकरण

श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रति किया गया जागरुक

करहां (मऊ) : सहायक श्रमायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के ब्लाक सभागार में निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवश्यक अभिलेख और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही पंजीयन व नवीनीकरण कराने के लिए जागरुक किया गया।

शिविर में 22 निर्माण श्रमिकों का नया पंजीयन और नौ श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण कराया गया। जनसेवा केंद्र के माध्यम से मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना का एक तथा संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के छह आवेदन कराए गए। श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान श्रमिकों को डिजिटल लेबर एप की सुविधाओं एवं उपयोग के बारे में भी बताया गया। इस दौरान लिपिक सतीश विश्वकर्मा, लालजी और विकास सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने श्रमिकों से समय से पंजीयन एवं नवीनीकरण कराकर पात्र योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post