Top News

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों का लिया जायजा

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों का लिया जायजा

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के कंपोजिट विद्यालय कोलौरा एवं प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर का एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने बुधवार को सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। इस दौरान राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के पूर्व तैयारियों एवं विभिन्न गतिविधियों का संपादन कराया गया।

प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में कक्षा एक के पांच बच्चों का निपुण प्लस ऐप के माध्यम से आकलन किया गया, जिसमें सभी बच्चे सक्षम पाए गए। एसआरजी ने सभी 12 बच्चों की प्रशंसा कर स्टेशनरी सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया। साथ ही कक्षाध्यापिका आराधना सिंह के शिक्षण कार्य की सराहना की। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने विद्यालय को दीपों से सुसज्जित करने तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके पूर्व ग्लोबल स्कूल कोलौरा, धनेश्वरी देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सुंदर यादव इंटर कालेज सुल्तानपुर में भी अभियान की तैयारियों का जायजा लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post