पंचायत भवनों से गांवों में बढ़ी डिजिटल सुविधाएं
करहां (मऊ) : ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन अब शिक्षा और जनसेवा के आधुनिक केंद्र बन रहे हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से जनपद के 101 पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं। इनमें कंप्यूटर, प्रिंटर, स्मार्ट टीवी, पुस्तकें, ई-बुक्स और डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। इससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए आधुनिक संसाधन मिल रहे हैं।
पंचायत भवनों में जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। इससे ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत के साथ अनावश्यक आवागमन कम हुआ है। पंचायत भवनों को शिक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण और जनसेवा के बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।





Post a Comment