तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
करहां (मऊ) : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी पुलिया के पास 21 सितंबर को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार मीता राम की मौत हो गई। रघुवीर राम पुत्र निवासी अकबरपुर टड़वा, थाना रानीपुर के अनुसार उनका पुत्र मीता राम साइकिल से फदूदपुर स्थित श्रीमातवर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन के चालक मनीष कुमार पुत्र निवासी कमरवां, थाना चिरैयाकोट ने लापरवाही से टक्कर मार दी। गंभीर घायल मीता राम को एंबुलेंस से मऊ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, मुकदमा दर्ज
करहां (मऊ) : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में खुरिहानी-चिरैयाकोट मार्ग पर हाफिजपुर पुलिया के पास 21 सितंबर की रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अमित कुमार सुल्तानीपुर, रासेपुर, आजमगढ़ की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने उन्हें आजमगढ़ के रमा अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के भाई अनिकेत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
घर के पास गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने जमालपुर बंदी निवासी आरएन यादव पर उनके नए घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। घटना 20 सितंबर की बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शराब के नशे में मारपीट, केस दर्ज
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में देशी शराब की दुकान के पास 14 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में दरौरा, थाना रानीपुर निवासी राम दुलारे की तहरीर पर याकूबपुर निवासी महानंद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राम दुलारे के अनुसार सामान लेने के दौरान शराब के नशे में महानंद ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे चोट लगी। पुलिस के अनुसार इस घटना में महानंद को भी काफी गहरी चोटें लगी थी और उसके पक्ष से राम दुलारे के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------
वेतन रिकवरी के बकायेदार पर प्रशासन की कार्रवाई, अचल संपत्ति कुर्क
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में बकाया वेतन की रिकवरी न होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बकायेदार की अचल संपत्ति कुर्क कर दी। तहसीलदार के आदेश पर बुधवार को इटौरा चौबेपुर निवासी दुर्ग विजय सिंह की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया।
तहसीलदार के अनुसार दुर्ग विजय सिंह पर वेतन मद में 10 लाख 34 हजार 165 रुपये की धनराशि बकाया है। फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने के मामले में सेवा से बर्खास्तगी के बाद वेतन की रिकवरी के लिए आदेश जारी किया गया था। बकाया धनराशि जमा नहीं करने पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कुर्की की प्रक्रिया अमीन आलोक कुमार और लेखपाल योगेंद्र यादव ने पूरी की।





Post a Comment