रबी सीजन के बीज की बुकिंग शुरु, करें आनलाइन आवेदन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से रबी सीजन के लिए गेहूं, चना, मटर, सरसों व तोरिया के बीज की बुकिंग शुरु हो गई है। सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार मौर्य ने किसानों से अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से बीज की बुकिंग कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिना बुकिंग के सामान्य बीज अथवा मिनी किट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। किसानों को बुकिंग के बाद प्राप्त रसीद सुरक्षित रखने तथा बीज लेते समय उसे साथ लाने की सलाह दी गई है।


Post a Comment