संत गणिनाथ की जयंती पर हवन-पूजन संग आयोजित हुआ सहभोज, जुटे समाज के लोग
करहां (मऊ) : संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना के प्रांगण में स्थापित संत गणिनाथ महाराज की मूर्ति के समक्ष रविवार को पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं सहभोज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर संत गणिनाथ महाराज का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, डायमंड मद्धेशिया समाज के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जनपद मुख्यालय से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोजाती मद्धेशिया समाज रामदास गुप्त भी कार्यक्रम में पहुंचे।
वक्ताओं ने संत गणिनाथ महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समाज के दबे-कुचले लोगों की मदद, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा गरीबों के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। नगर के पुरोहित चंकी बाबा ने पूजन-हवन कराया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार गुप्त, संजय मद्धेशिया, अजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, विनोद कुमार गुप्त, रामनाथ गुप्त, सुनील कुमार गुप्त, परशुराम गुप्त, विशाल गुप्ता, मंटू मद्धेशिया, देशबंधु गुप्ता, विक्की बाबा, राजन मोदी, निक्की मद्धेशिया, आनंद कुमार गुप्त, वेद प्रकाश आर्य, हेमराज मद्धेशिया, मनोज कुमार गुप्त एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment