Top News

डालियों की छंटाई व तारों का मरम्मत कार्य प्रगति पर

डालियों की छंटाई व तारों का मरम्मत कार्य प्रगति पर

करहां (मऊ) : करहां-जमुई विद्युत उपकेंद्र की तरफ से बुधवार को 11 हजार वोल्ट के तारों से टकरा रही पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य कराया गया। बारिश और तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत तारों के संपर्क में आ रही थीं। इसके साथ ही खराब एवं क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत का कार्य भी कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई।

अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण विद्युत तारों में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्या को देखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। डालियों की छंटाई और तारों की मरम्मत से आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्य पूरा होते ही शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post