Top News

स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन शिक्षकों व बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन शिक्षकों व बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ

करहां (मऊ) : स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ पर बुधवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने विद्यालय परिसर के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया।

शपथ दिलाते हुए प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। बच्चों में स्वच्छता की आदत बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के स्थानों को साफ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षक रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, सुनीता सिंह, आरती, रसोइया लहजू राम, सावित्री देवी, धर्मावती व मंती सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post