Top News

शिक्षक संगठन की ब्लाक इकाई को मिली नई टीम, शिक्षक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

शिक्षक संगठन की ब्लाक इकाई को मिली नई टीम, शिक्षक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

करहां, मऊ। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संगठन की मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक इकाई को विस्तार देते हुए शनिवार शाम नई कार्यसमिति का गठन किया गया। बीआरसी परिसर में हुई बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए प्रभावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।

पूर्व में निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव कृष्णन, मंत्री शाहीन सबा नोमानी और कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश पाठक ने सर्वसम्मति से रामराज पाल को संरक्षक, नमन यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमीम अंसारी को संयुक्त मंत्री, अनिता मोदनवाल, अवधेश सरोज व मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, शिवमुनि चौहान को संगठन मंत्री तथा विजय बहादुर निषाद, विवेक चौहान व पंकज कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया।

ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव कृष्णन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की एकजुटता और सक्रियता से तय होती है। नई कार्यसमिति के माध्यम से संगठन को ब्लाक स्तर पर और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिक्षक साथियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ



Post a Comment

Previous Post Next Post