Top News

मांगों के समर्थन में गुरादरी धाम पर जुटे सैकड़ों लोग, नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए हुए रवाना

मांगों के समर्थन में गुरादरी धाम पर जुटे सैकड़ों लोग, नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए हुए रवाना

करहां (मऊ) : यूजीसी रोलबैक तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर बयालिस तोमर क्षत्रिय संघ के सैकड़ों सदस्य शुक्रवार की सुबह करहां स्थित वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर एकत्र हुए। यहां से समाज के लोग संगठित होकर नारेबाजी करते हुए मऊ कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

रवानगी से पहले आयोजित संक्षिप्त बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज से जुड़े अधिकारों और मांगों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में सहभागिता कर अपनी आवाज मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान संघ अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, महामंत्री जयप्रकाश सिंह, बसंत कुमार सिंह, बृजबिहारी सिंह, बुधिराम सिंह, नागेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुभाष सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post