हिंदी दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व प्रतियोगिताओं से जगाया हिंदी प्रेम
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव व नगरीपार में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मालव में कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने की, जबकि आयोजन एवं मार्गदर्शन प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने किया। नगरीपार में विद्यार्थियों ने गीत, कविता सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर हिंदी के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव को अभिव्यक्त किया।
मालव में बच्चों ने हिंदी की दशा और दिशा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर हिंदी के महत्व का संदेश दिया। इसके अलावा भाषण, पोस्टर, पेंटिंग, निबंध व पेपर क्राफ्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वहीं नगरीपार में बच्चों ने हिंदी को देश की पहचान और संस्कृति की धड़कन बताते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी को संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली भाषा बताते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में इसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। मालव में प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले तथा प्रतिभागी सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामकिशोर राम, उमेश भारती, रामकेर राम, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, शगुफ्ता परवीन, संजय यादव, शाइस्ता परवीन, ट्विंकल, सुनीता यादव, शहनाज बानो, शशिकला यादव व शेषनाथ यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।





Post a Comment