दीपों से जगमगाया ब्लाक परिसर, सेवा और सुशासन का दिया संदेश

दीपों से जगमगाया ब्लाक परिसर, सेवा और सुशासन का दिया संदेश

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को समर्पित कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम सात बजे आयोजित वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रानू सिंह समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार, कार्यालय परिसर, विभिन्न भवनों और आसपास के स्थानों पर दीप जलाकर सेवा, सुशासन, स्वच्छता, विकास व जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दीपों से सजे परिसर में देर शाम तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस दौरान रानू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। दीप प्रज्वलन केवल आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास का संदेश है। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत और सरकारी भवनों में भी शाम सात बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदित्य कुमार सिंह, ओंकार सिंह मुन्ना, बालगोविंद यादव सहित विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post