सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर भाई ने अज्ञात कार सवार पर दर्ज कराया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया चट्टी के पास बुधवार शाम सड़क पार कर रहे युवक नीरज सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पंकज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
कमालपुर, कोलौरा निवासी पंकज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब 4:45 बजे उनका भाई नीरज सिंह आवश्यक कार्य से मड़ैया चट्टी गया था। सड़क पार करते समय मऊ की ओर से आ रही बलेनो कार ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से नीरज की मौत हो गई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।



Post a Comment