Top News

डॉ. संतोष यादव ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस, सीएचसी व पीएचसी पर हुआ दीपोत्सव

डॉ. संतोष यादव ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस, सीएचसी व पीएचसी पर हुआ दीपोत्सव

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में वरिष्ठ चिकित्सक डा. संतोष कुमार यादव ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और जन्मदिवस मनाया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इसी क्रम में सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई-करहां, टेकई-लग्गूपुर, भातकोल-धौरहरा तथा सोनौरा-भदीड़ में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दीपोत्सव मनाया। परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post