सामान खरीदने बाजार गए युवक से मारपीट, एक नामजद समेत तीन पर केस
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में देशी शराब की दुकान के सामने युवक से गाली-गलौज और लाठी से मारपीट का मामला सामने आया है। याकूबपुर निवासी अवध नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
तहरीर के मुताबिक 14 सितंबर की शाम करीब चार बजे उनका पुत्र महानंद उर्फ पप्पू सिंह सामान खरीदने करहां बाजार गया था। आरोप है कि देशी शराब ठेके के सामने दरौरा निवासी रामदुलारे अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रामदुलारे ने लाठी से हमला कर पप्पू को बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल युवक किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।


Post a Comment