सरसेना गोलीकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
चिरैयाकोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनामिया को पकड़ा, दोनों गाजीपुर के निवासी
करहां (मऊ) : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में गोलीकांड के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित अतुल कुमार उम्र 25 निवासी धामूपुर तथा रस्तम कुमार उम्र 19 निवासी सराय धनेश, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर हैं। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर चिरैयाकोट पुलिस ने 26 सितंबर को अपराह्न काझा नदी पुल से करीब 50 मीटर पहले ग्राम कमरवां के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, उप निरीक्षक काशीनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रोबिन यादव, कांस्टेबल विराट कुमार पटेल, विकास कुमार सिंह, अमरजीत आदि थे।


Post a Comment