सेवा संकल्प अभियान में दीप प्रज्वलित कर लिया उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
करहां (मऊ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर ज्ञान, संस्कार, सकारात्मकता एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और सेवा भावना के प्रकाश को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान एक दीप ज्ञान, एक दीप संस्कार तथा एक दीप सेवा और सद्भाव के प्रतीक के रूप में प्रज्वलित कर समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, सतीश कुमार मौर्य, लीलावती देवी, रामा राम, आशा देवी, रामसहाय आदि शिक्षक उपस्थित थे।




Post a Comment