Top News

प्रजापति समाज को सपा ने दिया सर्वाधिक सम्मान : रमेश चंद प्रजापति

प्रजापति समाज को सपा ने दिया सर्वाधिक सम्मान : रमेश चंद प्रजापति

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सियाबस्ती में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व प्रजापति समाज के लोगों की शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई। इसमें दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री एवं सपा महासचिव रमेश चंद प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज को समाजवादी पार्टी ने जितना सम्मान दिया, उतना किसी अन्य दल ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कुम्हारी कला के लिए भूमि सुरक्षित करने संबंधी शासनादेश जारी कराया था।

बैठक की अध्यक्षता रामू यादव ने की। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाते हुए लोगों का ध्यान आमजन की समस्याओं की ओर आकर्षित किया। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं बीएचयू छात्र संगठन की पूर्व उपाध्यक्ष एवं अजमतगढ़ की जिला पंचायत सदस्य रागिनी सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गैस, तेल, दवा समेत घरेलू उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गृहणियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यक्रम का संयोजन अर्जुन राम प्रजापति ने किया। इस दौरान इंद्रेश प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, गुलाब यादव, बृजेश गुप्ता, विजय लाल यादव, डाक्टर सुनील प्रजापति, सतीश प्रजापति, शशिकला, मैना देवी, निर्मला देवी, राधिका देवी, रीता प्रजापति, लालमनी, राजमति प्रजापति व चिंता प्रजापति सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post