ईडब्ल्यूएस सुधार व सरलीकरण की उठी मांग, युवाओं को आयु सीमा में छूट पर जोर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के मठ गुरादरी में सोमवार शाम किसान नेता एवं समाजसेवी नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सामाजिक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें यूजीसी के मुद्दे के साथ ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में सुधार और सरलीकरण को भी प्राथमिकता देने की मांग उठी।
बयालिस तोमर क्षत्रिय संघ के प्रतिनिधियों ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में उचित छूट देने की मांग की। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था में उचित प्रतिनिधित्व, प्रमाणपत्र के लिए जमीन-मकान संबंधी मानकों की समीक्षा और उन्हें व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलनों का उद्देश्य केवल भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि युवाओं के रोजगार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े ठोस मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाना होना चाहिए।
इस अवसर पर संदीप दास, जितेंद्र सिंह, सोमवीर यादव, छेदी सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, विजयबहादुर, सुबाशंकर, डाक्टर अंजनी तोमर, सुनील सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment