Top News

देशी शराब के 16 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

देशी शराब के 16 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी शराब के 16 पाउच बरामद हुए। मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 12:45 बजे जमालपुर से कोलौरा जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास दबिश देकर युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान कटेहरी महमूदपुर निवासी अबू होजैफा के रुप में हुई। वह प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर बिक्री की फिराक में था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।



पैसे के विवाद में मारपीट, दो नामजद समेत तीन पर केस

करहां (मऊ) : पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर निवासी श्यामबाबू चौहान ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 28 अक्टूबर की शाम गांव के ही श्रीनिवास आनंद व रितेश ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

............

नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, केस


वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिंडोला निवासी सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्वजन के मुताबिक 23 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन और आरोपित के स्वजन से पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस से शिकायत की गई। परिवार ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post